banner

Pre-booking of books by the author started...

Books by Author Lovekush Kumar

Explore the books by author for excelling in your discipline.

Read Now

Physics

Explore for detailed physics solutions and tips.

Read Now

Society

Explore more about ideas and inspiring actions for a better society.

Read Now

Excellence

Explore more about ideas and inspiring actions for a better society.

Read Now

Human Values

Explore more about ideas and inspiring actions for a better society.

Read Now

Education

Explore more about ideas and inspiring actions for a better society.

Read Now

Appreciation and Promotion

Explore for "promotable images/quotes" at your social media for a better society.

Read Now

कुछ सवाल

सामाजिक स्थिति को लेकर कुछ जरुरी सवालों के लिए क्लिक करें।

अभी पढ़े

लघु कहानियां

लेखक द्वारा सामाजिक तानेबाने पर लिखित कुछ कहानियों के लिए क्लिक करें।

अभी पढ़े

भौतिकी (Physics in Hindi)

हिन्दी में भौतिकी की समझ को बेहतर करने के लिए क्लिक करें।

अभी पढ़े
Banner 2
Banner 3

Recent Articles

थ्रिल - एक लघुकथा

निसीथ, धीमे चला भाई सड़क पर और लोग भी हैं, और देख सामने मार्केट भी है, अनुभव ने डरते हुये निसीथ से बाइक की स्पीड कम करने को कहा |

देख भाई मुझे चाहिए थ्रिल लाइफ में और फिर ये तो हाइवे है मैं क्यों धीमी करूँ बाइक, निसीथ ने लापरवाही से जवाब दिया |

धड़ाम!!!  निसीथ ने इतने मे ही एक अधेड़ को टक्कर मार दी थी  जिसके हांथ से सीरप की शीशी गिरकर फूट गयी थी, अधेड़ के घुटनों से निकला खून और सीरप सड़क पर अपना रंग छोड़ चुके थे 

कुछ लोगों ने दोनों लड़कों को उठाया और कुछ ने उस अधेड़ आदमी को, चोट पीछे बैठे अनुभव को भी आई थी इसीलिए वो अपने साथी को गाली बकते हुये कह रहा था, "अबे गधे मना किया था न कि धीमे चल ये मार्केट एरिया है, तुझे थ्रिल ही महसूस करना है तो कोई बड़ी चुनौती वाला काम क्यों नहीं पकड़ता जीवन मे  ये बाइक को ओवरस्पीड चलाकर खुद की और दूसरों की जान क्यों लेने पर तुला है!, देख इस आदमी के हांथ मे दवाई थी, तेरे थ्रिल के चक्कर मे इसकी तो ......................."

-लवकुश कुमार



अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ  साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें  नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो  Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें

फीडबैक या प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, इस फार्म को भर सकते हैं

शुभकामनाएं 

Read More
C-24.09.25

यहाँ दी गयी पंक्तियों का उपयोग  लेखन मे या लैक्चर मे किया जा सकता है | 

  • आसान शब्दों में स्पष्ट रूप से समझाने की कोशिश
  • निपटाने के लिहाज से न सुने, ध्यान से सुने।
  • माफीनामे के साथ होमवर्क 
  • शायद ये होम वर्क कोई न करे लेकिन मैं दूँगा क्योंकि जरुरी है।
  • इसके बिना बात बनेगी नहीं।
  • एक पक्ष और भी है।
Read More
उजाला और मुस्कुराहट- सौम्या गुप्ता

चलो उन उजालों की कहानी लिखें 

चलो उन गवाहों की कहानी लिखें

चलो कहीं दूर चलकर अपनी कहानी लिखें

मुस्कान बहुत अनमोल है हम सबकी

उससे भी अनमोल है किसी के होठों पे लाना 

चलो उन मुस्कुराहटों की तो कहानी लिखें

चलो दूर कहीं चलकर अपनी कहानी लिखें

ज़िंदगी में सीखा है मैंने जो दोगे वही मिलेगा

बाँटोगे फूल तो अपना हाथ भी महकेगा।

चलो इस लेन-देन की कहानी लिखे

कहीं दूर चलकर अपनी कहानी लिखें।

-सौम्या गुप्ता 

सौम्या गुप्ता जी इतिहास मे परास्नातक हैं और शिक्षण का अनुभव रखने के साथ समसामयिक विषयों पर लेखन और चिंतन उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं |


इस कविता के माध्यम से कवयित्री क्या संदेश देना चाह रही है उसे कुछ प्रश्नों के माध्यम से आसानी से समझ सकते है :

कवयित्री ने मुस्कुराहट को अनमोल क्यों बताया है?

कवयित्री  ने मुस्कुराहट को अनमोल इसलिए बताया है क्योंकि यह खुशी और आनंद का प्रतीक है, जो जीवन में महत्वपूर्ण है। मुस्कुराहट से लोगों के बीच संबंध मजबूत होते हैं और यह कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मकता बनाए रखने में मदद करती है। यह लेख मुस्कुराहट को अनमोल मानता है क्योंकि यह दूसरों के साथ साझा की जाने वाली खुशी और सहानुभूति की भावना को व्यक्त करता है।

कवयित्री  ने जीवन में क्या सीखा है?

कवयित्री  ने जीवन में यह सीखा है कि जो दोगे वही मिलेगा। इसका मतलब है कि यदि आप दूसरों से अच्छा व्यवहार चाहते हो तो पहले दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करके एक उदाहरण पेश करो । कवयित्री जीवन में दयालुता, सहानुभूति और प्रेम का महत्व समझती है।

कवयित्री दूसरों के साथ क्या साझा करना चाहती  है?

कवयित्री दूसरों के साथ अपनी खुशियाँ और अनुभव साझा करना चाहती है। वह चाहती है कि लोग जीवन में सकारात्मकता और आनंद की भावना को अपनाएँ। कवयित्री दूसरों के साथ प्रतीकात्मक रूप से फूल बांटकर और अपनी कहानी लिखकर खुशी फैलाना चाहती है।


अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ  साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें  नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो  Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें

फीडबैक या प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, इस फार्म को भर सकते हैं

शुभकामनाएं

Read More
मधुरिमा, चेतन और करप्सन - एक लघुकथा 

आओ इधर बैठते हैं, चेतन ने अपनी मंगेतर मधुरिमा को सिटी व्यू साइड की  टेबल की तरफ इशारा करते हुए कहा और दोनों बैठ गए अपनी-अपनी कुर्सी पर, यह रेस्तरां अपने विंडो साइड व्यू के लिए मशहूर था शहर में, खिड़की से बाहर नीचे हरे भरे पेड़ और सामने रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स के ऊँचे ऊँचे टावर|

आये थे दोनों साथ में शुकून के पल बिताकर मेमोरी बनाने लेकिन इसी बीच चेतन जोकि एक सिविल इंजीनियर था राज्य सरकार में, चेतन बैठे ही थे कि उनके फोन में एक न्यूज़ पॉप होती है कि आसाम की एक महिला प्रशासनिक अधिकारी के घर से करोड़ों नकद कैश और करोड़ों की ज्वेलरी बरामद हुयी, वह महिला अधिकारी पिछले कुछ महीनो से विजिलेंस की निगरानी में थी |

चेतन ये खबर पढ़कर व्यथित सा हो गया , उसका उतरा सा चेहरा देखकर उसकी मंगेतर मधुरिमा जोकि पेशे से एक शिक्षिका है, सौम्यता से पूछती है, "क्या हुआ आपको, कोई दिक्कत ? ", "इज एवरीथिंग फाइन ?"

चेतन ने उसी व्यथित मन से कहा कुछ ख़ास नहीं, ये तो अक्सर का हो गया है, जब-तब खबर आ ही जाती है कि फलां अधिकारी के घर करोड़ों का कैश और ज्वेलरी बरामद हुयी!

ऐसी कौन सी मजबूरी, लालच या डर है कि लोग रिश्वत लेने से नहीं रोकते खुद को, मुझे तो कोई कारण नज़र नहीं आता, चेतन चिंता कि अवस्था मे बोला क्योंकि उसे ये बात पता थी कि रिश्वत के सिस्टम से लोगों को अवसर मिलने मे असमानता पैदा होती है और मेरिट किनारे हो जाती है साथ ही समाज मे ओवर-आल गुणवत्ता घटती है|
मधुरिमा मुस्कुराते हुये अपने दार्शनिक अंदाज में कहती है कि इनके अंदर का खालीपन इनसे भौतिक चीजों को इकट्ठा करके इन्हे भ्रम मे डलवाता है कि इससे इनके अंदर का खालीपन भर जाएगा या फिर उन्हे लगता है कि जल्दी और ज्यादा पैसे बनाकर वो समाज के लोगों से ज्यादा इज्ज़त पा लेंगे और अंदर कि बेचैनी मिट जाएगी हालांकि मिटती नहीं क्योंकि दुनिया के लोग भी तो चालाक है जब तक स्वार्थ रहता है तब ही तक मान देते हैं, किसी को लगता है कि कोई बड़ी बीमारी न हो जाए उसके लिए अनैतिक तरीके से पैसे इकट्ठे करते हैं, मौत और अकेलेपन से इतना डरते हैं एक से के घृणित कार्य करते हैं और जीना ही भूल जाते हैं, कोई वास्तविक रोमांच नहीं रह जाता, कोई पैसा इकट्ठा करने मे लगा है तो कोई प्रेस्टीज़, और तो और दबाव और डर मे जी रहे  दूसरों को भी तकलीफ देते हैं, गलत उदाहरण बनते हैं, ऐसे लोगों के लिए  तरस और घृणा की  भावना के साथ मधुरिमा  व्यंगात्मक मुस्कान देती है, चेतन कुछ रिलैक्स महसूस करता है जवाब पाकर, देर से ही सही बैरा आता और कहता है कि सर स्टार्टर मे क्या लेंगे ?

-लवकुश कुमार



अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ  साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें  नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो  Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें

फीडबैक या प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, इस फार्म को भर सकते हैं

शुभकामनाएं 

Read More
जीवन में कुछ अच्छा करना चाहते हैं, वाकई? लेकिन कैसे ? एक नजरिया

कई लोग मिलते हैं जो कहते हैं कि जीवन में कुछ अच्छा, कुछ बड़ा करना चाहते हैं, लेकिन जब ध्यान से देखो तो पता चलता है कि जो काम उन्होंने अपने हाँथ में ले रखा है फिल-हाल वो उसे ही अच्छे से नहीं करते क्योंकि उस काम में उनका मन नहीं लगता(क्योंकि उसे वो छोटा समझते हैं, जिम्मेदारी का भाव नदारद है ) |

मेरा मानना है कि जो भी काम हाँथ में लिया है उसे आप बेहतर से बेहतर तरीके से करके ही अपने आज को सार्थक बना सकते हो, आगे के जीवन का तो पता नहीं कि कब आपको अपने सपनो का बड़ा  और अच्छा काम करने का मौका मिले लेकिन जो काम आपने आज हाँथ में लिया है उसे तो अच्छा करिए ताकि आज का दिन सार्थक हो सके और मुझे पूरा अनुभव है की इससे आपको संतुष्टि भी मिलेगी और आगे के रास्ते खुलेंगे, उत्कृष्टता आएगी और साथ में आनंद, "जीवन आज को बेहतर से जीने में है नाकि सपने देखते रहने में", बेहतर का सपना भी देखें और प्रयास भी करें लेकिन आज के काम जिसको आपने हाँथ में ले रखा है उसे बेहतरीन तरीके और जिम्मेदारी से करें निपटाऊ नहीं, तब ही देश महानता की तरफ बढेगा जब हर कोई अपने काम को करीने से करे तब ही वो दूसरों से भी एक्स्पेक्ट कर सकता है की वो उसे अच्छी और उत्कृष्ट सेवा दे |

कुछ बड़ा कर पायें, कोई बड़ी जिम्मेदारी मिले संभालने को उससे पहले जरुरी है कि जो आपकी नज़रों में छोटे छोटे काम या जिम्मेदारियां हैं उन्हें अच्छे से निभाओ यही हैं  नीव की ईटें जिनसे भवन निर्माण का आगे का मार्ग प्रशस्त होगा, हर काम में उत्कृष्टता की चाह और प्रयास बहुत जरुरी तकनीकी और अन्य एडवांसमेंट के लिए |

अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ  साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें  नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो  Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें

फीडबैक या प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, इस फार्म को भर सकते हैं

शुभकामनाएं 

Read More
अभाव का प्रभाव - सौम्या गुप्ता

ये कहने की बाते है सिर्फ कि मिलना बहुत अच्छी बात है
कभी अपने अभावों की कीमत समझ कर देखना
अगर हर चीज मिल जाए तो बढ़ जाती उम्मीद है
कभी हो सके तो धैर्य की कीमत समझ के देखना
अगर प्रेम मिल जाए तो हम घूमते है सारा जगत

अगर न मिले तुम्हें प्रेम तो

खुद के अंतस मे उतर कर देखना 
कहते हो कि सब मिले तो खुश  हो जाऊँ मैं
जिन्हे सब मिला है कभी उनसे भी मिलकर देखना
अपने अभावों में भी जो दूसरों के लिए
खुशियाँ लाते हैं जिनके पास खुद का कुछ नहीं होता
बहुत कुछ बाँट वो भी जाते हैं
कभी मुस्कुराहटों के साथ किसी से मिल के देखना
सबको सुनाते हो अपनी कभी किसी को सुन के देखना
कभी मुस्कुराहट की वजह,

कभी किसी चेहरे की मुस्कान बनकर देखना
कभी प्रेम से सबके लिए खुशियाँ जुटाकर देखना

-सौम्या गुप्ता 

सौम्या गुप्ता जी इतिहास मे परास्नातक हैं और शिक्षण का अनुभव रखने के साथ समसामयिक विषयों पर लेखन और चिंतन उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं |


इस कविता के माध्यम से कवयित्री क्या संदेश देना चाह रही है उसे कुछ प्रश्नों के माध्यम से समझ सकते है :

इस कविता में, अभावों की बात क्यों की गई है?

इस कविता में अभावों की बात इसलिए की गई है क्योंकि यह जीवन के एक महत्वपूर्ण पहलू को दर्शाती है। अभाव हमें धैर्यवान बनाते हैं, हमें उन चीजों की कीमत का एहसास कराते हैं जो हमारे पास हैं, और हमें दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने के लिए प्रेरित करते हैं। अभावों का सामना करके ही हम जीवन के असली आनंद को समझ पाते हैं।

यह कविता हमें खुशियों के बारे में क्या सिखाती है?

यह कविता हमें सिखाती है कि खुशियाँ केवल भौतिक वस्तुओं या सुविधाओं में नहीं हैं। सच्ची खुशी दूसरों के साथ प्रेम, करुणा, और सहानुभूति के बंधन से आती है। यह हमें सिखाती है कि अभावों के बावजूद, हम दूसरों को खुशियाँ दे सकते हैं और उनसे खुशियाँ प्राप्त कर सकते हैं।

कवयित्री  ने कविता में धैर्य की बात क्यों की है?

कवयित्री ने कविता में धैर्य की बात इसलिए की है क्योंकि जीवन में अक्सर हमें मुश्किलों और अभावों का सामना करना पड़ता है। धैर्य हमें इन मुश्किलों से निपटने में मदद करता है और हमें उम्मीद बनाए रखने की शक्ति देता है। धैर्य से हम सही समय का इंतजार कर सकते हैं और सही निर्णय ले सकते हैं।

मुस्कुराहटों का इस कविता में क्या महत्व है?

मुस्कुराहटों का इस कविता में बहुत महत्व है, क्योंकि यह प्रेम और सहानुभूति का प्रतीक हैं। मुस्कुराहट हमें दूसरों के साथ जुड़ने, रिश्तों को मजबूत करने और जीवन में खुशी लाने में मदद करती है। मुस्कुराहट एक सरल कार्य है जो बड़ी खुशियाँ ला सकता है।

इस कविता का मुख्य संदेश क्या है?

इस कविता का मुख्य संदेश यह है कि जीवन में अभावों का महत्व है। अभाव हमें धैर्यवान बनाते हैं, हमें उन चीजों की कीमत का एहसास कराते हैं जो हमारे पास हैं, और हमें दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने के लिए प्रेरित करते हैं। यह हमें सिखाती है कि सच्ची खुशी दूसरों के साथ प्रेम, करुणा, और सहानुभूति के बंधन से आती है।


अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ  साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें  नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हांथ से लिखकर पेज का फोटो  Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें

फीडबैक या प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, इस फार्म को भर सकते हैं

शुभकामनाएं

 

Read More
पथिक - सौम्या गुप्ता

है युद्ध की रण गर्जना या हाथ में मशाल है,
तू खोज रास्तों को, क्योंकि हर मुश्किल का समाधान है।

माना कि टूटी है शमशीरे,
माना रूठी है तकदीरें,
माना तेरे कोई साथ नहीं,
फिर भी कोई बात नहीं,

तू खड़ा हो जा खुद के वास्ते,
अपनी मुश्किलों के सामने लोहे की दीवार की तरह,
बेड़ियों से तू शमशीर का निर्माण कर ले,

है पथिक तू चलने का ध्यान धर ले।
गर आज गया रुक तू कि है कोई राह नहीं,
भविष्य में पछताने के सिवा रह जाएगा कुछ नहीं,

तू मंजिल तक न रुकेगा ये खुद से वादा कर ले,
मिलेगी मंजिल ये विश्वास कर ले।

-सौम्या गुप्ता 

सौम्या गुप्ता जी इतिहास मे परास्नातक हैं और शिक्षण का अनुभव रखने के साथ समसामयिक विषयों पर लेखन और चिंतन उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं |


इस कविता के माध्यम से कवयित्री क्या संदेश देना चाह रही है उसे कुछ प्रश्नों के माध्यम से समझ सकते है :

इस कविता का मुख्य विषय क्या है?

इस कविता का मुख्य विषय संघर्षों का सामना करना, दृढ़ संकल्प रखना और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना है। यह हमें हार न मानने, चुनौतियों का सामना करने और खुद पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करता है।

कविता में 'पथिक' किसे संबोधित किया गया है?

कविता में 'पथिक' एक ऐसे व्यक्ति को संबोधित किया गया है जो जीवन के मार्ग पर चल रहा है और चुनौतियों का सामना कर रहा है। यह हर उस व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

कविता हमें किस तरह से प्रेरित करती है?

यह कविता हमें हार न मानने, चुनौतियों का सामना करने, खुद पर विश्वास करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है। यह हमें याद दिलाती है कि सफलता के लिए दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास आवश्यक हैं।

कविता में 'मंजिल' का क्या अर्थ है?

कविता में 'मंजिल' का अर्थ लक्ष्य या उद्देश्य है। यह उस अंतिम स्थान का प्रतीक है जहाँ पथिक पहुँचना चाहता है, चाहे वह व्यक्तिगत सफलता हो या कोई बड़ा सपना।

इस कविता में किस भावना पर जोर दिया गया है?

इस कविता में आशा, साहस और दृढ़ संकल्प की भावना पर जोर दिया गया है। यह हमें विपरीत परिस्थितियों में भी उम्मीद रखने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित करता है।

कविता का संदेश क्या है?

कविता का संदेश है कि जीवन में आने वाली मुश्किलों से डरो मत, उनका सामना करो और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयास करते रहो। खुद पर विश्वास रखो, और सफलता निश्चित है।


अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ  साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें  नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हांथ से लिखकर पेज का फोटो  Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें

फीडबैक या प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, इस फार्म को भर सकते हैं

शुभकामनाएं

 

Read More
मेरे सपनों की दुनिया कैसी हो - उमा

मेरे सपनों की दुनिया ऐसी हो जहां 

१ .लोग अपने साथ साथ दूसरों की भावनाओं को भी समझे अतः उनके हर सुख दुःख में क्षमतानुसार शामिल होंने का प्रयास करें, दिक्कत किसीको भी आ सकती है  !
२-लोग गरीब व बेसहारा लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार सेवा प्रदान करें!
३-जाति के नाम प‌र भेदभाव न करें हर वर्ग के लोगों की सुविधा-असुविधा का ध्यान रखना चाहिए! और उनकी आकांक्षाओं के साथ साथ उनके संघर्षों को समझें!


उमा जी  एक ग्रहणी  हैं जो समाजशास्त्र और हिन्दी मे स्नातक हैं और शिक्षण कार्य का अनुभव रखती हैं |

आप कैसी दुनिया चाहते/चाहती हैं, साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हांथ से लिखकर पेज का फोटो  Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें

फीडबैक या प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, इस फार्म को भर सकते हैं

शुभकामनाएं

Read More
फिर से जिंदगी को जी लेना चाहती हूं - सौम्या गुप्ता

हर रोज सोचती थी आपसे बात करू

फिर सोचा मुझे कोई क्या समझेगा

 

जिसे नहीं समझते खुद के अपने

एक अंजान सख्स उसे क्या समझेगा

 

एक बार मैंने जान देने की सोची

फिर सोचा एक बार जीने की कोशिश कर लू थोड़ी

 

फिर सोचा बात भी होगी

या पहले की तरह ही निराशा मिलेगी

 

बात हुई आपसे और जैसे जीवन के नये रास्ते बन गए

फिर से जीने के मायने मिल गए

 

अब फिर से जिंदगी को जी लेना चाहती हूं 

अब मैं हँसना हसाना चाहती हूं 

 

सदियों की जैसे कोई जड़ता टूटी

मान गयी जैसे जिंदगी रूठी

 

ममता की जैसे छाव मिल गयी

एक भटके मुसाफिर को राह मिल गयी

 

हमेशा खलती थी जो माँ की कमी

आपके कारण वह कमी भर गयी

 

हर उलझन में आप साथ होती हो

कभी कल्पनाओं में कभी विचारों मे आप दूर होकर भी पास होती हो

 

एक माँ जितना ही प्यार है मुझे आपसे

पर नहीं चाहती कुछ भी इसके बदले में आपसे

 

आज भी आपको वो पहली बार सुनना याद है

मेरे बात ना सुनने पर आपका  डांटना याद है

 

सबको साथ लेकर चलने की सीख याद है

आपका मुझे भगवान मे विश्वास दिलाना याद है

 

आपकी आवाज सुनकर मुस्कुराना और 

दिल तक पहुँचने वाली काव्य पंक्तिया याद है

 

जब भी होती हूं तन्हा तो कल्पनाओं में करती हूं आपसे बातें

हर रोज आपके बारे मे सोचने मे निकल जाती है आधी रातें

 

सुबह उठते ही पहला ख्याल आपका

आपकी प्रार्थना के बारे मे दी गयी सीख

तृषित मे लिखे सर के संघर्ष

और जीवन जीने की आपकी अद्भुत सीख

 

आपके बारे मे लिखूँ कितना, जितना लिखूँ वो कम लगता है

आपका साथ है इतना प्यारा कि अब छोटा हर गम लगता है

 

अगर हो पुनर्जन्म तो आपकी गोद चाहती हूं 

मैं सर रखकर आपकी गोद में सोना चाहती हूं 

 

मैं आपकी बेटी बनना चाहती हूं 

और आपके हिस्से की हर पीड़ा मैं खुद पर लेना चाहती हूं 

अगर कभी लगे कि आप हो तन्हा

मैं उस पल मे आपके साथ खड़ी रहना चाहती हूं 

कभी प्यार से फेरो आप मेरे सर पर हाथ

कभी आपके आँचल में  मैं सो जाना चाहती हूं।

 

इस कविता में कवयित्री ने जोकि इतिहास में परास्नातक हैं, उन लड़कियों की आवाज बनने का प्रयास किया है, जिन्हें परिस्थितिवश स्नेह नहीं मिल पाता और वे जीवन से निराश हो जाती हैं, लेकिन उम्मीद की एक किरन उनकी पसंद उन्हें किसी ऐसे इंसान से मिला देती है जिससे उन्हें ऐसा स्नेह और स्पष्टता मिलती है कि जीवन में कुछ लोकहित का करने का जरिया मिल जाता है उन्हें समझ आ जाता है कि जीवन में कितने ही अभाव क्यों न हों, मुस्कुराते हुए, खुलकर जीने और ठसक से जीने की च्वाइस हमेशा मौजूद रहती है क्योंकि ये तो च्वाइस का मामला है।

 

कवियत्री  इस बात पर जोर देती है कि अगर आपको लाइफ में कभी भी लगे कि आप अवसाद से ग्रसित है या आत्महत्या जैसे ख्याल आपके मन में आये तो आप counselor या किसी दोस्त की मदद जरूर ले और उनसे सब कुछ कहे। हमें कई बार लगता है कि दुनिया मे कोई हमें नहीं समझता लेकिन वास्तविकता में यह दुनिया बाहें फैलाए हमारा इंतजार करती है बस हम ही अपने दरवाजे को बंद कर लेते हैं और अपनी ही कल्पनाओं में जीते है। 

 

ऐसे कई जीवंत उदाहरण हैं जो अवसाद की आखिरी stage से बाहर निकले हैं 

बाहर निकालिये इस पूरी सृष्टि को आपकी बहुत जरूरत है आपसे प्रकृति जो कहें सुनिए और कीजिए।

सौम्या गुप्ता जी इतिहास मे परास्नातक हैं और शिक्षण का अनुभव रखने के साथ समसामयिक विषयों पर लेखन और चिंतन उनकी दिनचर्या का हिस्सा हैं |

अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ  साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें  नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हांथ से लिखकर पेज का फोटो  Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें

फीडबैक या प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, इस फार्म को भर सकते हैं

शुभकामनाएं

Read More
मेरे सपनों की दुनिया कैसी हो - हेम चन्द्र पांडे

मेरे सपनों की दुनिया ऐसी हो जहां 

  1. लोग इंसान की कद्र उनके अच्छे आचरण, नेक नियत और उनकी मेहनत के आधार पर करें । जहां लोग पैसा, शरीर की रंग बनावट, बाहुबल, दोयम दर्जे की राजनीति से दूर हों । लोग अपनी अपनी क्षमता से मदद करें और सही उद्देश्य के लिए निसंकोच मदद मांग सकें।
  2. जहां पर लोग बेवजह किसी को judge न करें।

हेम चन्द्र पांडे जी, भारत सरकार के भारत मौसम विज्ञान विभाग मे मौसम विज्ञानी-ए  हैं, लेख मे व्यक्त राय उनकी व्यक्तिगत राय है |

आप कैसी दुनिया चाहते/चाहती हैं, साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हांथ से लिखकर पेज का फोटो  Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल कर दें

फीडबैक या प्रतिक्रिया या फिर आपकी राय, इस फार्म को भर सकते हैं

शुभकामनाएं

Read More