About Lovekush Kumar

profile
- लवकुश कुमार

 भौतिकी में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से स्नातक, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से परास्नातक हैं और वर्तमान में भारत सरकार के भारत मौसम विज्ञान विभाग में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

इस वेबसाइट का उद्देश्य समाज की उन्नति और बेहतरी के लिए अपने विचार साझा करने के लिए एक मंच तैयार करना है ताकि उत्कृष्टता, अध्ययन और विमर्श को प्रोत्साहित कर देश और समाज के उन्नयन में अपना बेहतर योगदान किया जा सके ।

 लेखक द्वारा माध्यमिक स्तर के छात्रों/छात्राओं के लिए भौतिकी से जुड़ी कुछ सामग्री भी साझा की गयी है जो बहुत उपयोगी साबित होगी ऐसा लेखक का विश्वास है और इस विश्वास के साथ की अच्छा साहित्य समाज में मानवता के घटक, संवेदनशीलता, विचारशीलता, बंधुत्व और चेतना के उन्नयन में योगदान करता है ; साहित्यिक लेख, विचार और समीक्षाएं भी साझा की गयी हैं |

 लेखक का विश्वास है की सूचना के इस युग में समावेशी प्रकृति के और समाज में मानवता, उत्कृष्टता और बंधुत्व को प्रोत्साहित करने वाले विचारों पर ज्यादा से ज्यादा जोर देना जरुरी है|

“बदलाव पर बात फिर बदलाव के लिए जरुरी काम भी”

 समय समय पर अलग अलग साहित्यकारों और कवियों ने मानवीय मूल्यों पर अपने-2 तरीकों से बात की और अपने-2 विचार रखे और समाज के अलग अलग तबके के लोगों को प्रभावित किया, जितने ज्यादा लोग मानवीय मूल्यों की बात करेंगे उतना ही इनको महत्व मिलेगा समाज द्वारा, पूरी बात है की आप प्रोत्साहित क्या करते हैं समाज में अतः लेखक का विश्वास है की अगर ज्यादा से ज्यादा लोग अपने तरीके/ शैली में मानवीय मूल्यों पर बात करेंगे / लिखेंगे/ प्रोत्साहित तो समाज में संवेदनशीलता, विचारशीलता, बंधुत्व और चेतना का विकास बढेगा |

लेखक ने अभी तक अपने जीवन और शिक्षा से जो कुछ सीखा और समझा है उसे ही लोगों के बीच साझा करने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की नींव पड़ी है, एक सही सोच की जिससे लोग बेहतर तरीके से खुद को जान सकें, जीवन को जान सकें और जीवन में उत्कृष्टता हासिल कर देश के विकास में अधिकतम योगदान दे सकें और समाज के लिए एक बेहतर उदाहरण बन सकें।

“स्वामी विवेकानंद ने भी कहा था कि जीवनपर्यंत पठन-पाठन।”
कुछ पंक्तियाँ जो इस वेबसाइट के उद्देश्य को दर्शाती हैं :

माना कि इस ज़मीं को न गुलज़ार कर सके
कुछ ख़ार कम तो कर गए गुज़रे जिधर से हम
- साहिर लुधियानवी

दुनिया में हूँ दुनिया का तलबगार नहीं हूँ
बाज़ार से गुज़रा हूँ ख़रीदार नहीं हूँ
- अकबर इलाहाबादी

“इंसान को हमेशा कुछ न कुछ करना चाहिए, सोचना चाहिए।
जो वह सोचे, उसे लिखना चाहिए, क्योंकि जो कुछ नहीं करता,
जो कुछ नहीं सोचता, वह मर जाता है।
लेखक को पुरस्कार के बारे में नहीं सोचना चाहिए,
उसे कुछ बनने के बारे में नहीं सोचना चाहिए।
उसे करना चाहिए, रचना करनी चाहिए।”
- वरिष्ठ कवि, साहित्यकार और पत्रकार उदय प्रकाश
                      

इस वेबसाइट पर लेखक द्वारा व्यक्त विचार लेखक के निजी विचार हैं और जहाँ पर भी जागरूकता फै़लाने के उद्देश्य कुछ जानकारी अन्य स्रोत से ली गयी है वहां स्रोत का नाम उल्लेखित किया गया है, लेखों पर प्रतिक्रियाएं, फीडबैक फॉर्म के जरिये दी जा सकती हैं|


 Lovekush Kumar is a Physics graduate from Banaras Hindu University, Masters from Indian Institute of Technology Delhi and currently serving in the India Meteorological Department of GoI.

The objective of this website is to create a platform to share ideas for progress and betterment of our society by encouraging excellence, study and discussion among people and thus ensuring a better contribution to this noble cause.

 The writer has also shared some material related to Physics for secondary level students which will prove to be very useful, this is the belief of the author and with the belief that good literature inculcates the components of humanity, sensitivity, thoughtfulness, fraternity and contributes to the elevation of consciousness; Literary articles, thoughts and reviews have also been shared.

The writer believes that in this age of information, it is necessary to give maximum emphasis on ideas that are inclusive in nature and encourage humanity, excellence and fraternity in the society.

“Talk about change and then do the work required for change.”

 From time to time, different litterateurs and poets talked about human values in their own ways and expressed their views and influenced people from different sections of the society, the more people talk about human values, the more importance they will get from the society. “It is all about what you encourage in the society”, hence the writer believes that if more and more people will talk/write/encourage human values in their own way/style, then sensitivity, thoughtfulness, brotherhood and consciousness will be promoted in the society.

The foundation of this website has been laid with the aim of sharing among the people whatever the author has learned and understood from his life and education so far, with a right thinking, people can know themselves/life in a better way and by achieving excellence in life, they can contribute maximum to the development of our country and become a better example for the society.

"A man should always do something, should think. He/she should write whatever he/she thinks, because he who does nothing, who thinks nothing, dies. The writer should not think about awards, he should not think about becoming anything, he should work, he must create.
-Senior poet, litterateur and journalist Uday Prakash

Views expressed by the writer through this website are his personal views and wherever some information is taken from some source for spreading awareness, source has been quoted; feedback on articles can be given through the feedback form.