लोग जन्म लेते हैं और तरह तरह के रास्ते अपनाते हैं सुख-दुख, आराम - तकलीफ से होते हुए आगे बढ़ते हैं, उनमें से कुछ लोग रास्ता चुनते हैं लोगों को जागरूक करने का, ऐसे लोगों के जीवन में भी आते हैं, सुख-दुख, आराम - तकलीफ लेकिन वो आगे बढ़ते रहते हैं क्योंकि ये एक बहुत जरूरी काम है, हर युग में जरूरी |
ताकि समाज में समता आये, लोगों को गरिमामय जीवन मिले और वो अपने अधिकार को लेकर जागरूक और सचेत रहने के साथ दूसरों की तकलीफों और जरूरतों को लेकर संवेदनशील रहें और इस तरह निर्माण हो सके एक खूबसूरत और शुकून भरे समाज का |
- लवकुश कुमार