नाम हमारी पहचान बनता है, नाम का असर हमारे व्यक्तित्व पर पड़ता है, इसीलिए मेरे विचार से हमे अपने बच्चों का नाम केवल इस बात पर न रखना चाहिए कि वो सुनने मे अच्छा या सबसे अलग और यूनीक लग रहा है, बल्कि ऊपर लिखी बात को भी ध्यान मे रखना चाहिए, बच्चों का जीवन बेहतर हो और वो समझदार बने इसके लिए हम सभी प्रयास करते हैं, कितना अच्छा हो कि उनका नाम ही ऐसा रख दिया जाए जो हमारे उद्देश्य मे मदद करे|
नामों की सूची से पहले आइए पढ़ लेते हैं,नाम के महत्व पर दो घटनाएँ :
घटना-1
क्या नाम है तुम्हारा?,
लवकुश, मैंने जवाब दिया
अच्छा! लव और कुश दोनों
हाँ जी दोनों, मै मुस्कुरा दिया
सही है तुम काम भी तो दो कर रहे हो,
मै उस वक़्त आंटा चक्की पर आंटा उठाने गया था
मै बचपन से ही अपनी पढ़ाई के साथ घर के छोटे मोटे कामों मे हांथ बटाता रहा
मेरा नाम भगवान श्री राम के पुत्रों के नाम पर होने के चलते हमेशा मुझ पर एक नैतिक दबाव रहा कि कोई ऐसा काम नहीं करना कि मेरा नाम चरितार्थ न हो सके, प्रयास रहा, मै अपने प्रयास मे कितना सफल रहा, यह तो समय और आप बताएँगे |
घटना-2
ऐसे ही एक घटना दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के जीवन से है, पूरब पश्चिम फिल्म मे उनका नाम भारत था और उस फिल्म मे उन्होने इतना अच्छा काम किया, कि लोग उन्हे भारत के नाम से ही जानने लगे, एक दिन जब वो किसी रेस्तरां मे सिगरेट पीने को हुये तो किसी ने उन्हे टोंक दिया और कहा कि आप तो भारत हैं, आपको ये शोभा नही देता |
सबसे खास बात है कि आप या आपका बेटा अपना नाम कई बार सुनता तो उसका अर्थ भी उसके अचेतन मन मे आता ही है, और अगर नाम का अर्थ कोई ऐसा सत्य है जो इंसान का ध्यान उस सत्य की तरफ खींचता है, तब वह सत्य के नजदीक रहता है और जीवन मे भटकने से बच जाता है और सही दिशा मे चलने को प्रेरित होता है |
सूची (अर्थ, गूगल पर ढूंढा जा सकता है। ज़्यादातर के अर्थ आपको पहले से ही पता होंगे, ऐसा मानकर मै अर्थ नही लिख रहा )
क्रम नाम (बालिका) नाम (बालक)
1 प्रेरणा अनित्य
2 श्रेया श्रेय
3 छाया स्पष्ट
4 छवि आदर्श
5 मधु मृदुल
6 मधुलिका आलोक
7 विदुषी वेद
8 संयोगिता संयोग
9 कृतज्ञता कृतज्ञ
10 संध्या प्रभाव
11 गार्गी सत्या
12 मनु सत्य
13 सावित्री पार्थ
14 कल्पना सार्थक
15 इंदिरा समर्थ
16 किरण सक्षम
17 सुधा धैर्य
18 अहिल्या समक्ष
19 सुचेता समय
20 तेजस्विनी तेजस्वी
इस सूची को तैयार करने मे कई लोगों का योगदान है, कुछ के नाम याद हैं- साक्षी जी, सौम्या जी, शिवम जी, आदित्य जी, आरती जी, और कुछ कभी मिले, कभी सुने गए, उनका भी आभार |
अर्थ जानने के लिए और किसी भी नाम के फायदे जानने के लिए या और ऐसे ही नाम सुझाने के लिए ईमेल करें - lovekushchetna@gmail.com
शुभकामनायें, ताकि आपका रखा नाम आपकी संतान को समझ और स्पष्टता देने मे मदद करे |
लवकुश कुमार