Article

विशाल चंद - लेखक परिचय

विशाल चन्द जी समाजशास्त्र के शोधार्थी, पाठक और संवेदनशील शिक्षार्थी हैं। आप समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं तथा इसी विषय में यू.जी.सी. नेट–जे.आर.एफ, यू-सेट और ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएँ भी उत्तीर्ण की हैं। वर्तमान में आप समाजशास्त्र के वरिष्ठ शोध अध्येता हैं। अकादमिक क्षेत्र के साथ-साथ आप एक प्रशिक्षित फार्मासिस्ट भी हैं।

नवीन ज्ञान अर्जन और सतत सीखना आपके व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा है। पुस्तकों का पठन और संग्रहण आपको विशेष प्रिय है।

आपके भीतर एक घुमक्कड़ चेतना भी सक्रिय है, जो आपको नए लोगों, स्थानों और अनुभवों से जोड़ती रहती है। बागवानी आपके लिए प्रकृति से संवाद का माध्यम है।

आप समाज को अपने स्वतंत्र दृष्टिकोण से देखने और विभिन्न समूहों के साथ मिलकर सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को निरंतर प्रयासरत रहते हैं।


मुझे विश्वास है कि आपका चहुंमुखी अनुभव आपकी रचनाओं में परिलक्षित होकर पाठकों को लाभान्वित करेगा और उन्हें एक समावेशी दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक सिद्ध होगा।

- लवकुश कुमार