Article

Accountability : जवाबदेही का महत्व

जवाबदेही का महत्व 

 

जवाबदेही का सबसे बड़ा महत्व यही होता है कि जो कार्यपालक है, जो कोई कार्य कर रहा है उसे पता है कि काम अगर बिगड़ जाएगा या फिर उसकी गुणवत्ता में कोई कमी रह जाएगी तो उसके लिए उसे जवाब देना पड़ेगा, स्पष्टीकरण देना पड़ेगा इस अवस्था में कार्य करने वाला व्यक्ति या संस्था उस कार्य को बेहतर से बेहतर तरीके से संपन्न करते हैं ताकि उन्हें किसी भी कमी या खामी पर जवाब न देना पड़े इसीलिए अगर हम चाहते हैं कि किसी संगठन का अभीष्ट उद्देश्य प्राप्त हो तो हमें उसके सारे कार्मिकों को जवाबदेह बनाना होगा ताकि सभी अपने-अपने हिस्से का कार्य अच्छे से संपन्न करें और अभीष्ट उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अभीष्ट योगदान दे सके जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर निरीक्षण, रिपोर्ट्स मांगना और एक्शन टेकन रिपोर्ट एटीआर को प्रस्तुत करने के नियम बनाना, यह कुछ तरीके होते हैं जवाबदेही तय करने के, इस तरह जो सबसे महत्वपूर्ण बात आती है वह है कि अगर कोई व्यक्ति कार्मिक अपने दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरतता हुआ पाया जाए तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि वह एक नजीर बने और अन्य कार्मिक भी जवाबदेही को ध्यान में रखकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। 

इस कैटेगरी में आने वाले लेख विभिन्न क्षेत्रों में तर्क संगत जवाब देही से जुड़े हुए मुद्दों को पाठकों के ध्यान में लाने हेतु लिखे जाएंगे।

- लवकुश कुमार 


लेखक भौतिकी में परास्नातक हैं और उनके लेखन का उद्देश्य समाज की उन्नति और बेहतरी के लिए अपने विचार साझा करना है ताकि उत्कृष्टता, अध्ययन और विमर्श को प्रोत्साहित कर देश और समाज के उन्नयन में अपना बेहतर योगदान दिया जा सके, साथ ही वह मानते हैं कि सामाजिक विषयों पर लेखन और चिंतन शिक्षित लोगों का दायित्व है और उन्हें दृढ़ विश्वास है कि स्पष्टता ही मजबूत कदम उठाने मे मदद करती है और इस विश्वास के साथ कि अच्छा साहित्य ही युवाओं को हर तरह से मजबूत करके देश को महाशक्ति और पूर्णतया आत्मनिर्भर बनाने मे बेहतर योगदान दे पाने मे सक्षम करेगा, वह साहित्य अध्ययन को प्रोत्साहित करने को प्रयासरत हैं,  जिस तरह बूँद-बूँद से सागर बनता है वैसे ही एक समृद्ध साहित्य कोश के लिए एक एक रचना मायने रखती है, एक लेखक/कवि की रचना आपके जीवन/अनुभवों और क्षेत्र की प्रतिनिधि है यह मददगार है उन लोगों के लिए जो इस क्षेत्र के बारे में जानना समझना चाहते हैं उनके लिए ही साहित्य के कोश को भरने का एक छोटा सा प्रयास है यह वेबसाइट ।


अगर आपके पास भी कुछ ऐसा है जो लोगों के साथ साझा करने का मन हो तो हमे लिख भेजें नीचे दिए गए लिंक से टाइप करके या फिर हाथ से लिखकर पेज का फोटो Lovekushchetna@gmail.com पर ईमेल करें।